HTML tutorial

20:31
0

 




►भारत में कितनी पर्वतीय रेलवे, जिन्हें टॉय ट्रेन भी कहा जाता है, हैं?
पाँच – दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे, नीलगिरि पर्वतीय रेलवे, कांगड़ा घाटी रेलवे, कालका-शिमला रेलवे और नेराल-माथेरान रेलवे
►भारतीय रेल के द्वारा पर्वतीय रेलवे चलाने का का क्या उद्देश्य है?
पर्यटन को बढ़ावा देना
►दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे का गेज क्या है?
नैरो गेज
►दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे कुल कितनी दूरी तय करती है?
86 कि.मी.
►दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे में किस प्रकार के रेल इंजिन का प्रयोग होता है?
भाप इंजिन का
►दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे कहाँ से शुरू होती है?
न्यू जलपाईगुड़ी से
►दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे में सबसे ऊँचाई पर स्थित स्टेशन, जो कि भारत का सबसे ऊँचा रेलवे स्टेशन है, कौन सा है?
घूम (Ghum)
►दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे यूनेस्को से विश्व की सांस्कृतिक धरोहर सूची में कब शामिल हुई?
1999 में
►नीलगिरि पर्वतीय रेलवे किस प्रणाली पर चलती है?
रैक एवं पिनियन प्रणाली पर, जो कि एशिया की एकमात्र रैक एवं पिनियन प्रणाली है
►नीलगिरि पर्वतीय रेलवे कब प्रारम्भ हुआ?
1899 में
►नीलगिरि पर्वतीय रेलवे का गेज क्या है?
मीटर गेज
►नीलगिरि पर्वतीय रेलवे कहाँ से कहाँ तक चलती है?
मेट्टूपालयम से उधगमण्डलम् (ऊटी) तक
►नीलगिरि पर्वतीय रेलवे की लंबाई कितनी है?
46 कि.मी.
►नीलगिरि पर्वतीय रेलवे यूनेस्को से विश्व की सांस्कृतिक धरोहर सूची में कब शामिल हुई?
2005 में
►कालका-शिमला पर्वतीय रेलवे का गेज क्या है?
नैरो गेज
►कालका-शिमला पर्वतीय रेलवे की लंबाई क्या है?
96 कि.मी.
►कालका-शिमला पर्वतीय रेलवे की शुरुवात कब हुई?
1903 में
►ब्रिटिश राज के समय कालका-शिमला पर्वतीय रेलवे को क्या कहा जाता था?
क्राउन ज्वेल
►कालका-शिमला पर्वतीय रेलवे हिमालय की किन पहाड़ियों से होकर चलती है?
शिवालिक पहाड़ियों से
►कांगड़ा घाटी पर्वतीय रेलवे कब शुरू हुई थी?
1926 में
►कांगड़ा घाटी पर्वतीय रेलवे कहाँ से कहाँ तक चलती है?
पठानकोट से जोगिन्दर नगर तक
►कांगड़ा घाटी पर्वतीय रेलवे यूनेस्को के विश्व विरासत सूची में कब शामिल हुई?
2009 में
►नेराल-माथेरन पर्वतीय रेलवे कब से चल रही है?
1904 से
►नेराल-माथेरन पर्वतीय रेलवे का गेज क्या है?
नैरो गेज
►नेराल-माथेरन पर्वतीय रेलवे कितनी दूरी तय करती है?
21 कि.मी.
►नेराल-माथेरन पर्वतीय रेलवे यूनेस्को के विश्व विरासत सूची में कब शामिल हुई?
2005 में

0 comments:

Post a Comment

[img]https://1.bp.blogspot.com/-aFPBR4LADew/V85_aRWKXkI/AAAAAAAAHAw/O_N9dmf5tMQu0kSfbC3NU2yCzkLVQV7eACLcB/s320/share.png[/img]